Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भक्ति का अद्भुत रंग, 170 किलो कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालु
8/1/2026 6:13:15 PM IST
50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
श्रावणी मेले में बाबा भोलेनाथ की भक्ति के अनोखे रंग हर साल देखने को मिलते हैं। कोई दंडवत यात्रा करता है तो कोई सैकड़ों किलो वजनी कांवड़ लेकर बाबाधाम की ओर निकल पड़ता है। इस बार मुंगेर के कच्ची कांवड़िया पथ पर कोलकाता से आए दो कांवड़िया संघ अपनी अनोखी कांवड़ के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की आदमकद प्रतिमाओं को कांवड़ का स्वरूप देकर ये श्रद्धालु "बोल बम" के जयघोष के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लेक टाउन से आए करीब 20 कांवड़ियों का यह जत्था भगवान शिव और माता पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप की आदमकद प्रतिमा को अपने कंधों पर लेकर सुल्तानगंज से जल भरने के बाद मुंगेर के कच्ची कांवड़िया पथ से होते हुए बाबाधाम की ओर जा रहा है। थर्मोकोल, प्लाई, बांस और रंग-बिरंगी लाइटों से सजी इस कांवड़ को तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगा है। इसका वजन लगभग 100 किलोग्राम है। चार कांवड़िए बारी-बारी से इसे अपने कंधों पर उठाकर यात्रा कर रहे हैं। कांवड़िया संघ के नेतृत्वकर्ता मोनू सिंह बताते हैं कि उनका श्री श्री बाबा नंदेश्वर महाराज संघ हर साल अलग-अलग थीम पर अनोखी कांवड़ बनाकर बाबाधाम जाता है। उनका कहना है कि बाबा की कृपा और अटूट आस्था के कारण 100 किलो का भार भी हल्का महसूस होता है। वहीं, कोलकाता से ही आए करीब 45 कांवड़ियों का दूसरा जत्था भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस संघ ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की करीब 170 किलोग्राम वजनी आदमकद प्रतिमा को कांवड़ का स्वरूप दिया है।
श्रद्धालु बारी-बारी से इसे अपने कंधों पर उठाकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। संघ के सदस्य भरत साह बताते हैं कि वे कई वर्षों से हर सावन में इसी तरह की अनोखी और भारी-भरकम कांवड़ लेकर बाबाधाम जाते हैं। उनके अनुसार यह वजन नहीं, बल्कि बाबा के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास है, जो उन्हें बिना थके मंजिल तक पहुंचा देता है। मुंगेर के कच्ची कांवड़िया पथ पर इन दोनों अनोखे कांवड़िया संघों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई उनकी भक्ति, समर्पण और अनोखी कांवड़ की सराहना कर रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन