Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कांवरियों के लिए फल, शरबत और चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था शुरू
8/1/2026 6:13:15 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
श्रावणी मेले में जहां लाखों कांवरिये सुल्तानगंज से बाबाधाम की कठिन पदयात्रा कर रहे हैं, वहीं उनकी सेवा में कई सामाजिक संगठन भी पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हैं। मुंगेर के तारापुर में जय बाबा भोलेनाथ सेवा संस्थान ने नि:शुल्क सेवा शिविर की शुरुआत की है। यहां कांवरियों के लिए फल, शरबत, प्राथमिक उपचार और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। देखिए यह रिपोर्ट। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के अवसर पर तारापुर के सामाजिक एवं धार्मिक संगठन जय बाबा भोलेनाथ सेवा संस्थान ने कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया। तेलडीहा मोड़ स्थित गोगाचक सरकारी धर्मशाला के समीप आयोजित शिविर का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2013 से यह सेवा शिविर लगातार संचालित किया जा रहा है। पूरे श्रावण माह के दौरान यहां से गुजरने वाले कांवरियों के लिए नि:शुल्क फल, शरबत, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई है, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके। शिविर के शुभारंभ के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच बाबा भोलेनाथ का प्रसाद वितरित किया गया। "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक राम प्रकाश केसरी, विमल पोद्दार, संजीव जी, अवधेश पोद्दार समेत कई समाजसेवी, बुद्धिजीवी और महिला समाजसेवी मौजूद रहे। श्रावणी मेले में सेवा की यह परंपरा सिर्फ कांवरियों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता, सहयोग और धार्मिक आस्था का भी संदेश देती है। जय बाबा भोलेनाथ सेवा संस्थान का यह शिविर हर साल हजारों शिवभक्तों की सेवा कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश कर रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व स्तनपान दिवस पर बाघमारा को स्वास्थ्य की नई सौगात, CHC में कंगारू मदर केयर (KMC) यूनिट का शानदार उद्घाटन
#
एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने भाजपा कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हंगमा
#
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले के विरोध में धनबाद में भाजपा का आक्रोश मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
रसूखदार ट्रैफिक इंस्पेक्टर के क्या कहने,लेकिन वो दिन हवा हुए जब पसीना गुलाब था
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद