Date: 31/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

म्यूजिक आर्टिस्ट की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बची जान

8/30/2026 12:49:22 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम करने के बाद रांची लौट रहे एक म्यूजिक आर्टिस्ट की कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि म्यूजिक आर्टिस्ट कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपनी कार से रांची लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल ट्रक चालक की स्थिति और घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में बड़ी अनहोनी टल गई।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट