Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आदित्यपुर NIT के छात्र की चेकडैम में डूबने से मौत, रातभर सड़क जाम कर छात्रों का प्रदर्शन
8/3/2026 11:57:22 AM IST
46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
आदित्यपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NIT का एक छात्र असांगी चेकडैम में डूबने से मौत का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, छात्र दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्तों के साथ चेकडैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छात्र को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई। अफरा-तफरी के बीच NIT की अथॉरिटी को भी सूचना दी गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद भी तत्काल बचाव के लिए कोई पर्याप्त व्यवस्था मौजूद नहीं थी। समय पर रेस्क्यू नहीं हो पाने के कारण छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध में आदित्यपुर NIT गोलचक्कर को पूरी तरह जाम कर दिया गया। यह प्रदर्शन देर रात से लेकर सुबह करीब 4 बजे तक जारी रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही RIT थाना प्रभारी (रवि कांत पारासर ) ने कमान संभाला और स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया थाना प्रभारी का ये कहना था कि उन्हें घटना की सूचना करीब 1 घंटे के बाद 3 बजकर 54 मिनिट पर मिली जिसके बाद वो तुरंत घटना स्थल पे पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये इसी बीच रात करीब 12 बजे मृतक छात्र के पिता, चाचा और भाई NIT कैंपस पहुंचे। इसके बाद रात करीब 1 बजे NIT के डायरेक्टर भी कैंपस पहुंचे, जहां परिजनों और संस्थान के अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। परिजनों ने घटना को लेकर जवाबदेही तय करने और उचित कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और NIT प्रबंधन की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है। घटना ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन बचाव तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन