आरा: भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नहसी गांव के समीप नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अगिआंव थाना क्षेत्र के नहसी गांव के पास एक युवक नहर में डूब गया। मृतक की पहचान दिनेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को नहर से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर अगिआंव थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हाल के दिनों में भोजपुर जिले में नहरों और नदियों में डूबने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसे देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों से बरसात के मौसम में गहरे पानी से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़