Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भोजपुर में सड़क हादसे में फेरी व्यवसायी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर के बाद चालक फरार

8/7/2026 12:31:46 PM IST

57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आरा: भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में फेरी लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले 37 वर्षीय उपेन्द्र कुमार बिन की मौत हो गई। मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर बिन टोली निवासी सुनरिका बिन के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, उपेन्द्र कुमार बिन गांव-गांव घूमकर फेरी का व्यवसाय करते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम फेरी कर घर लौटने के दौरान यादवपुर फील्ड के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, कृष्णगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट