Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव, मौसम विभाग का अलर्ट

8/7/2026 1:27:57 PM IST

46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: कोल्हान क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जबकि आम लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट