Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल होंगे आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रो. धीरज कुमार
8/7/2026 4:45:38 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के खनन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एवं TEXMiN के निदेशक प्रो. धीरज कुमार को भारत के माननीय राष्ट्रपति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। देशभर के चुनिंदा वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों में उनका चयन हुआ है। यह सम्मान उन्हें खनन तकनीक, क्रिटिकल मिनरल, डिजिटल माइनिंग और स्टार्टअप इनोवेशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है। 15 अगस्त 2026 की शाम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित होने वाले 'एट होम' रिसेप्शन में प्रो. धीरज कुमार देश के चुनिंदा वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ शामिल होंगे। यह आमंत्रण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा किए गए नामांकन के आधार पर मिला है। अखिल भारतीय स्तर पर हुई चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रो. धीरज कुमार वर्तमान में आईआईटी (आईएसएम) में खनन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर, CoRE-MiN के प्रमुख और TEXMiN के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम क्रिटिकल मिनरल, रेयर अर्थ, डिजिटल माइनिंग टेक्नोलॉजी और माइनिंग सेक्टर में स्टार्टअप इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने पर कार्य कर रही है, जिससे वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान मिल सके। प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि आईआईटी (आईएसएम) अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह आमंत्रण केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे संस्थान और झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इसे संस्थान की वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया। उनके अनुसार, पहली बार आईआईटी (आईएसएम) और झारखंड के किसी वैज्ञानिक को राष्ट्रपति भवन के इस प्रतिष्ठित समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आमंत्रित वैज्ञानिकों की सूची में बीआरआईसी-सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NABI) सहित देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ प्रो. धीरज कुमार का नाम भी शामिल है। यह उपलब्धि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए सम्मान और गौरव का विषय मानी जा रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनोखा राखी महोत्सव, पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#
महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की पहल, वार्षिक आम सभा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर चर्चा
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने के ASI पर भी गिरेगी गाज!