Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम-एसपी ने जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की
8/7/2026 4:45:38 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जहानाबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। जहानाबाद के अब्दुलबारी नगर भवन में जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा' अभियान को लेकर एक संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त के दौरान जिले में तिरंगा यात्रा, बाइक और साइकिल रैली, विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, रंगोली, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत ऐतिहासिक बराबर गुफाओं से की गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने भी जिलेवासियों से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में मीडिया और सामाजिक संगठनों ने अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनोखा राखी महोत्सव, पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#
महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की पहल, वार्षिक आम सभा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर चर्चा
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने के ASI पर भी गिरेगी गाज!