Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महाराजा कॉलेज, आरा में बीसीए विभाग का फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह, छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
8/7/2026 6:41:20 PM IST
56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: महाराजा कॉलेज, आरा के बी.सी.ए. विभाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई देने के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. कनक लता कुमारी ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास का आधार है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदा ले रहे विद्यार्थियों को जीवन में सफलता का संदेश दिया।
बी.सी.ए. विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार मिश्र ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं डॉ. निज़ामुद्दीन अशरफ ने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. राकेश रोशन ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह सौहार्द, उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनोखा राखी महोत्सव, पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#
महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की पहल, वार्षिक आम सभा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर चर्चा
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने के ASI पर भी गिरेगी गाज!