Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

करैत के डंसने से मजदूर की मौत, परिवार का इकलौता कमाने वाला था उपेंद्र

8/8/2026 12:29:15 PM IST

65
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गया : बिहार के गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के चितावकला गांव में देर रात करैत सांप के डंसने से मजदूर उपेंद्र साव की मौत हो गई। बताया जाता है कि रात करीब दो बजे सोते समय सांप बिस्तर पर चढ़ गया और उपेंद्र के बाएं पैर में डंस लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने में लग गए। इस वजह से इलाज में देरी हुई और उनकी मौत हो गई। उपेंद्र परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी और चार नाबालिग बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। वहीं, सीओ उषा कुमारी ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।

 

गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट