Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की मौत पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
8/10/2026 5:34:46 PM IST
68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के मानगो निवासी और पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की मौत के मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठी है। छात्र नेता हेमंत पाठक समेत स्थानीय लोगों ने इस संबंध में जमशेदपुर एसएसपी को लिखित ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। हेमंत पाठक का कहना है कि पुरुलिया रोड, मानगो निवासी पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की हाल ही में हुई मौत को लेकर कई ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं, जिनकी गंभीरता से जांच जरूरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले मानगो के लक्ष्मण नगर के समीप एक व्यक्ति के नदी में डूबने और बाद में शव मिलने की सूचना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि शव नदी के पानी के बहाव में बहकर मोहरदा की ओर चला गया और बाद में बिरसानगर थाना क्षेत्र में बरामद हुआ। फिलहाल, आज़ादनगर थाना पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों और परिचितों की ओर से इस निष्कर्ष को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हेमंत पाठक ने बताया कि वे वर्ष 2009 से ज़ाकिर अली और उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उनके अनुसार, ज़ाकिर अली अच्छे तैराक थे और छुट्टियों के दौरान डिमना लेक में लंबी दूरी तक तैरने की उनकी क्षमता से वे स्वयं परिचित रहे हैं। ऐसे में नदी में डूबने से हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनोखा राखी महोत्सव, पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#
महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की पहल, वार्षिक आम सभा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर चर्चा
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने के ASI पर भी गिरेगी गाज!