Date: 01/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड बंद के दौरान सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, जमशेदपुर में आंदोलनकारियों का भी प्रदर्शन
8/11/2026 1:10:14 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: विधानसभा मार्च और घेराव के दौरान JPSC-JSSC छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिला। शहर के कई इलाकों और पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झामुमो गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक मेनका सरदार भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरीं।
रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए प्रशासन ने जिले को हाई अलर्ट पर रखा है। विभिन्न इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।
वहीं, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने भी जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद उन्हें सम्मान पत्र देने की प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इसी मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग उठाई।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बड़हरा विधायक ने गंगा तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, बांध मजबूत करने और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश....
#
जहानाबाद से नालंदा को जोड़ने वाले रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन.......
#
BJP का लाभार्थी सहायता शिविर, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का दावा
#
SIR को लेकर बवाल, BLO पर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप
#
तालाब ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन बच्चों की मौत; गांव में मचा कोहराम......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
#
मिथलांचल के पर्व चौरचन जमशेदपुर के कई इलाकों में श्रद्धा और आस्था के साथ मना,सुहागिन महिला अपने सुहाग, और परिवार के सुख समृद्धि की कामना
#
मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
#
झारखंड बंद के दौरान सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, जमशेदपुर में आंदोलनकारियों का भी प्रदर्शन
#
सोमबारी पुराण की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, रैली निकालकर प्रशासन से मांगा इंसाफ