Date: 26/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में फिल्म शूट करेंगे सुनील शेट्टी, CM सम्राट चौधरी से हुई खास मुलाकात

8/11/2026 2:11:00 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म प्रोड्यूसर सुनील शेट्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मुलाकात में बिहार में उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारियों और लॉजिस्टिक्स पर चर्चा हुई। सुनील शेट्टी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से बिहार में शुरू हो सकती है और इसका शेड्यूल करीब 50 से 60 दिनों का होगा। फिल्म की टीम अगले सप्ताह बिहार पहुंचकर शूटिंग लोकेशन का जायजा लेगी। पटना और सीतामढ़ी में लोकेशन तलाशने की जानकारी सामने आई है। सुनील शेट्टी ने बिहार की नई फिल्म नीतियों और राज्य में फिल्म शूटिंग के बढ़ते अवसरों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार आने वाले समय में फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बन सकता है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई बैठक में फिल्म इंडस्ट्री और बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस फिल्म के जरिए बिहार के अलग-अलग इलाकों और स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका मिलने की उम्मीद है। यानी अब बिहार में बॉलीवुड की हलचल बढ़ने वाली है। सुनील शेट्टी की टीम अक्टूबर से करीब दो महीने तक राज्य में फिल्म की शूटिंग कर सकती है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क