Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश
8/17/2026 4:58:08 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद:
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए धनबाद पुलिस ने आम लोगों को ठगी से बचाने के लिए 17 से 21 अगस्त तक विशेष साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। सोमवार को पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर धनबाद पुलिस की ओर से तैयार साइबर जागरूकता पुस्तक का विमोचन किया गया। कॉमिक के अंदाज में तैयार इस पुस्तक के जरिए बच्चों और आम लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और उससे बचाव की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत एलईडी स्क्रीन से लैस दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये वाहन जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में घूमकर साइबर सुरक्षा से जुड़े वीडियो संदेश प्रसारित करेंगे। इसके अलावा चौक-चौराहों पर होर्डिंग, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और सिनेमाघरों के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
स्कूलों में होगा विशेष साइबर जागरूकता सत्र-
उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि साइबर जागरूकता पुस्तक को जिले के सरकारी और निजी स्कूलों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सरकारी विद्यालयों में एक घंटे का विशेष साइबर जागरूकता सत्र आयोजित करने की योजना है। वहीं विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रहरी बनाने के लिए प्रत्येक सरकारी स्कूल में साइबर मित्र नियुक्त करने की दिशा में भी पहल की जाएगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान का लक्ष्य धनबाद की करीब 35 लाख आबादी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना है। स्कूल-कॉलेजों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, बैंकों, टाटा और एमपीएल समेत विभिन्न संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को फर्जी लिंक, OTP, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया से होने वाली ठगी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। विद्यार्थियों ने अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा को लेकर बैठक, CCTV से लेकर फायर सेफ्टी और सुरक्षा ऑडिट पर जोर....
#
जमीन से निकला धुआं, पुराने खनन स्थल को लेकर लोगों में दहशत, BCCL अधिकारियो ने मौके पर पहुचकर स्थिति का लिया जायजा .....
#
लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
#
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और संरक्षण पर मंथन.....
#
वंदे भारत में फूटा गर्म पानी का गिलास, गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिरा पानी; परिवार ने की शिकायत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश
#
बिहार में फिल्म शूट करेंगे सुनील शेट्टी, CM सम्राट चौधरी से हुई खास मुलाकात
#
मुंगेर के 37 करोड़ के मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर
#
बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1 शुभम कुमार समेत 18 मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
#
झरिया में जल आपदा का खतरा, विधायक रागिनी सिंह ने NDRF की तैनाती पर उठाया सवाल