Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘Mirzapur: The Movie’ का बढ़ा बज, नए पोस्टर्स के बाद आज ट्रेलर का इंतजार खत्म

8/11/2026 2:11:00 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Mirzapur: The Movie’ को लेकर बज लगातार बढ़ रहा है। मेकर्स ने फिल्म के चार नए पोस्टर जारी किए हैं और अब आज यानी 11 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। नए पोस्टर्स में पंकज त्रिपाठी के कलीन भैया, दिव्येंदु के मुन्ना भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित और विक्रांत मैसी के बबलू पंडित के किरदारों को दिखाया गया है। इन पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। ‘Mirzapur: The Movie’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म का ट्रेलर मिर्जापुर की दुनिया और किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच कितना नया रोमांच पैदा करता है। फिलहाल पोस्टर्स के बाद ट्रेलर का इंतजार खत्म होने वाला है और 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल देखने को मिलेगा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क