Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
105 किमी हाथों के सहारे यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की भक्ति ने खींचा सबका ध्यान
8/13/2026 12:02:30 PM IST
47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
देवघर : -
सावन में आपने कांवड़ियों को पैदल चलते तो खूब देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शिवभक्त से मिलवाते हैं, जिसकी भक्ति देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पैरों पर नहीं, बल्कि हाथों के सहारे 105 किलोमीटर की यात्रा शरीर बिच्छू की तरह और जुबां पर भोलेनाथ का नाम। ये हैं पश्चिम बंगाल के राजकुमार महतो, जिन्हें लोग अब ‘बिच्छू बम’ के नाम से जान रहे हैं। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले 28 वर्षीय राजकुमार महतो सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर तक करीब 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा पर निकले हैं। खास बात ये है कि राजकुमार पैरों के सहारे नहीं, बल्कि दोनों हाथों पर अपने शरीर का संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहे हैं।दोनों पैर हवा में ऊपर पूरा शरीर हाथों के सहारे और कदम-कदम पर भोलेनाथ का नाम। उनकी ये मुद्रा बिल्कुल बिच्छू जैसी दिखाई देती है, इसी वजह से श्रद्धालु उन्हें ‘बिच्छू बम’ कह रहे हैं। और सबसे खास बात ये है कि राजकुमार महतो पहली बार ऐसा नहीं कर रहे। वह दूसरी बार हाथों के सहारे सुल्तानगंज से बाबाधाम की यात्रा पर निकले हैं। यानी पिछले अनुभव के बाद एक बार फिर उन्होंने इसी कठिन साधना को दोहराने का संकल्प लिया है।कांवड़िया पथ पर जब राजकुमार इस तरह आगे बढ़ते हैं तो उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की नजरें ठहर जाती हैं। कोई उनकी तस्वीर ले रहा है, तो कोई हर-हर महादेव का जयकारा लगाकर उनका हौसला बढ़ा रहा है। 105 किलोमीटर की ये यात्रा आसान नहीं और ये लगातार 20 दिनों से ऐसे चल रहे है और एक दिन में ये लगभग 1.5 किलो मीटर ही हाथों के सहारे चल पाते है । लेकिन राजकुमार महतो के लिए ये सिर्फ सफर नहीं, बल्कि भोलेनाथ के प्रति आस्था, संकल्प और तपस्या है। हाथों के बल आगे बढ़ता ये ‘बिच्छू बम’ अब कांवड़िया पथ पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
देवघर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनोखा राखी महोत्सव, पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#
महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की पहल, वार्षिक आम सभा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर चर्चा
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने के ASI पर भी गिरेगी गाज!