Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

8/13/2026 3:32:53 PM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में भव्य विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों और देश के वीर सपूतों के सम्मान में यह यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और अभिमान का प्रतीक है। हर भारतीय के दिल में तिरंगा बसता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के समक्ष हम सभी को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा ने बहरागोड़ा में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट