Date: 14/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एनओसी के फेर में अटका बालियापुर-मोहरीबांध सड़क का काम, रागिनी सिंह ने उठाया मुद्दा
8/13/2026 4:53:14 PM IST
66
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झरिया विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य को गति देने की दिशा में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पहल तेज कर दी है। बालियापुर से मोहरीबांध तक सड़क निर्माण का कार्य एनओसी के अभाव में रुका पड़ा है। इस मामले को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने आज पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग रखी।
विधायक ने अपने पत्र में झरिया विधानसभा क्षेत्र के धनबाद अंतर्गत बालियापुर-मोहरीबांध पथ (MDR-047) के किलोमीटर एक एवं दो के बीच भू-धंसान की स्थिति तथा आवागमन में हो रही परेशानी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक डायवर्सन रोड का निर्माण आवश्यक है। बीसीसीएल की ओर से पोषित (Funded) डायवर्सन रोड के निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति एवं एनओसी उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रागिनी सिंह ने प्रधान सचिव के समक्ष कहा कि सड़क की स्थिति और लगातार बढ़ रही लोगों की परेशानी को देखते हुए विभागीय स्तर पर तत्काल पहल जरूरी है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराई जाए, ताकि सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सके और लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिले।
प्रधान सचिव सुनील कुमार ने विधायक को दिया आश्वासन
मामले पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने विधायक रागिनी सिंह को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण में आ रही तकनीकी एवं एनओसी संबंधी अड़चन को दूर करने के लिए चीफ इंजीनियर के माध्यम से स्थल का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जेएमसी कंपनी को जल्द से जल्द एनओसी उपलब्ध कराकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाएगा। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण शुरू होने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक की इस पहल के बाद सड़क निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उम्मीद जगी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कुएं में डूबने से चार लोगों की मौत, बचाने उतरे तीन लोग भी काल के गाल में समाए
#
धनबाद में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
#
तिरंगे की शान में झरिया में निकली भव्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
#
IG पद को लेकर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- मगध के लिए जरूरी है मजबूत पुलिस व्यवस्था
#
लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ JMM का हल्लाबोल, रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन
#
भाजपा ने खराब सड़क को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
JPSC परीक्षा संचालन में कथित कमीशन का हुआ खेल?, TDPL के मार्केटिंग मैनेजर के बयान से हुए कई खुलासे
#
भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर कर सत्ता पर कब्जा करती है -राजेश राम
#
मुंगेर की धरती पर हुआ स्वामी सत्यानंद सरस्वती का पदार्पण ,आध्यात्मिक आस्था के महासंगम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी , मरीन ड्राइव परियोजना की ली जानकारी