Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

26 साल से चली आ रही अनोखी परंपरा, सफाईकर्मी महिला ने किया झंडोत्तोलन

8/15/2026 1:30:15 PM IST

127
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जामताड़ा के पटेल चौक पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक अनोखी परंपरा देखने को मिली। यहां पिछले 26 वर्षों से ऐसे व्यक्ति के हाथों झंडोत्तोलन कराया जाता है, जो नशे से दूर हो और समाज के जरूरतमंद या निचले तबके से आता हो।
इस बार नगर पंचायत की सफाईकर्मी रिंकी देवी को झंडोत्तोलन का सम्मान दिया गया। जामताड़ा नगर पंचायत के पटेल चौक पर पटेल सेवा समिति की ओर से पिछले 26 वर्षों से यह अनोखी परंपरा निभाई जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर समिति ऐसे व्यक्ति का चयन करती है, जो किसी भी तरह के नशे से दूर हो और समाज के जरूरतमंद वर्ग से आता हो।
समिति का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाज के ऐसे लोगों को सम्मान देना और उनमें राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में सफाई का काम करने वाली रिंकी देवी को झंडोत्तोलन का अवसर दिया गया।
झंडोत्तोलन के बाद रिंकी देवी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मान के साथ बुलाकर झंडोत्तोलन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस सम्मान को अपने लिए गर्व और सौभाग्य का पल बताया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट