Date: 18/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद

8/17/2026 3:03:19 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंच रही है। सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही महिला भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके हैंडबैग से ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि वह रांची के अलग-अलग इलाकों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करती थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से प्रशांत की रिपोर्ट