Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चतरा टेरर फंडिंग केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 दोषियों को हुई सजा,मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े मामले में टीपीसी को लेवी देने की पुष्टि
8/18/2026 6:27:38 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े बहुचर्चित टेरर फंडिंग मामले में आज रांची स्थित NIA की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 12 दोषियों को 8 से 10 वर्ष तक की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 40 हजार से 90 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है। अदालत के फैसले के अनुसार विनोद गंझू को 8 वर्ष, लक्ष्मण गंझू उर्फ कोहराम को 10 वर्ष, संजय जैन को 8 वर्ष, प्रेम विकास को 8 वर्ष और सुभान मियां को 8 वर्ष की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा मुनेश गंझू, बिरबल गंझू, बिंदु गंझू, मुकेश गंझू, भीखन गंझू, गोपाल सिंह भोक्ता और अनिश्चय गंझू को भी दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई। मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाए जाने के दिन ही आम्रपाली परियोजना के सीसीएल महाप्रबंधक अजीत कुमार ठाकुर को रिहा कर दिया था। वहीं आरोपी आक्रमण जी का मामला अलग से चल रहा है।
टीपीसी को लेवी पहुंचाने का आरोप
NIA की जांच में सामने आया था कि मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं से जुड़े कोयला परिवहन और ठेके के माध्यम से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी को लेवी और फंड पहुंचाया जा रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपियों में कुछ टीपीसी के सक्रिय सदस्य थे, जबकि कुछ पर संगठन के लिए लेवी वसूलने और फंड जुटाने में सहयोग करने का आरोप था।
NIA ने जांच के दौरान सीसीएल, पुलिस, उग्रवादियों और शांति समिति से जुड़े लोगों के बीच कथित सांठगांठ के जरिए टेरर फंडिंग का नेटवर्क संचालित होने की बात सामने रखी थी। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि टीपीसी को लेवी देने के उद्देश्य से मगध और आम्रपाली परियोजनाओं में ऊंची दर पर कोयला ढुलाई का ठेका लिया गया था।
2018 में NIA ने संभाली थी जांच
टंडवा थाना में दर्ज कांड संख्या 2/2016 को NIA ने 13 फरवरी 2018 को टेकओवर किया था। विस्तृत अनुसंधान के बाद NIA ने 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इसी मामले में रांची स्थित NIA की विशेष अदालत में लंबे समय से ट्रायल चल रहा था।
अदालत के फैसले के बाद मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में दोषियों पर कानून का शिकंजा और कस गया है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
DSPMU में Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
#
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया