Date: 18/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
 

8/18/2026 4:11:46 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा के बाद उन्होंने अपना भूख हड़ताल समाप्त किया है, लेकिन छात्र हित में आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा रद्द करना और जांच कराना स्थायी समाधान नहीं है। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनकी मांग परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक रिफॉर्म की है। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें जवाबदेही सुनिश्चित हो, समय पर निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं आयोजित हों और भर्ती प्रक्रिया भ्रष्टाचार मुक्त हो। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के पहले चरण में एक बड़ी जीत मिली है। अब रिफॉर्म के तहत जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान चलाने की दिशा में काम होना चाहिए। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार से यह गारंटी चाहिए कि आने वाली भर्ती प्रक्रियाओं में किसी तरह की अनियमितता नहीं होगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन छात्र हित और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर आगे भी जारी रहेगा।
 
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से प्रशांत की रिपोर्ट