Date: 20/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
8/20/2026 12:52:06 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रामगढ़:
रामगढ़ पुलिस ने अनुसंधान प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ी डिजिटल पहल की है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में PRISM (Police Review of Investigation Status & Monitoring) नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया. “From FIR to Final Report – Under One Prism” थीम पर आधारित इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब किसी भी आपराधिक कांड में प्राथमिकी दर्ज होने से लेकर अंतिम प्रतिवेदन या आरोप-पत्र दाखिल होने तक हर चरण की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी.
इस प्लेटफॉर्म में केस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे FIR, अनुसंधानकर्ता का नाम, कांड का प्रकार, साक्ष्य संकलन, अभियुक्त की स्थिति (गिरफ्तार या फरार), प्रगति रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और 60/90 दिनों की वैधानिक समय-सीमा पर विशेष नजर रखी जाएगी. PRISM के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी किसी भी कांड की प्रगति की नियमित समीक्षा कर सकेंगे. साथ ही लंबित मामलों में अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकेंगे, जिससे अनावश्यक देरी पर रोक लगेगी.
60/90 दिन के मामलों पर विशेष फोकस ,इस पहल के तहत 60 और 90 दिनों की समय-सीमा वाले मामलों के त्वरित निष्पादन और NCLI (New Criminal Laws Implementation) पोर्टल पर जिले के प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा. पोर्टल में डिजिटल रिमाइंडर और मॉनिटरिंग सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिससे समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके. एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि PRISM एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो हर केस की प्रगति को ट्रैक करने में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे. इससे पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख बनाया जा सकेगा. रामगढ़ पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से नागरिक-केंद्रित और प्रभावी पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में PRISM एक अहम कदम साबित होगा. मौके पर एसडीपीओ रामगढ़ आलोक रंजन, डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा, एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
खेत से लौटते समय सांप ने काटा, 65 वर्षीय महिला की मौत,एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम..............
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
JSSC CGL रद्द होने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन में हंगामा
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें