Date: 21/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुंदरनगर मालगोदाम मामले में आजसू ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा दोषियों पर हो कार्रवाई 
 

8/21/2026 4:44:58 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सुंदरनगर में सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध मालगोदाम बनाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने इस मामले में उपायुक्त से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कृतिवास मंडल ने आरोप लगाया कि पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर मालगोदाम का निर्माण कराया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी शिकायत की जाएगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट