Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पदाधिकारियों का तबादला… कई थानों को मिले नए प्रभारी

9/19/2026 12:04:19 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur -: जमशेदपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला सूची के तहत आजादनगर, गोलमुरी, सोनारी, मानगो, घाटशिला समेत कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है।
 
इस फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ थाना प्रभारियों का स्थानांतरण दूसरे थाना क्षेत्रों में किया गया है।
 
पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव के बाद नए अधिकारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। विभाग की ओर से किए गए इस फेरबदल से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।
 
अब देखना होगा कि नए थाना प्रभारियों की तैनाती के बाद जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर इसका क्या असर पड़ता है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट