Date: 21/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बी जे एम एम की बैठक ,मंच का किया विस्तार, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
8/21/2026 4:44:58 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शुक्रवार को जामताड़ा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा शामिल हुए। जहां जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने जितेंद्र राउत और प्रवीण कुमार पंडित को महामंत्री की जिम्मेदारी दी। वहीं जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में शिव शंकर मंडल, नाला प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर किस्कू, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन सेन, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष फनी भूषण मंडल तथा कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष परितोष राय को पदभार सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद झा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और उसे जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। वही जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने कहा कि संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर संजीत मंडल, सत्य नारायण बाउरी सहित मंच के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC मामले में सरकार पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का हमला, 24 अगस्त से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’
#
खान-खनिज विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, 27 अगस्त से प्रदर्शन
#
सुंदरनगर मालगोदाम मामले में आजसू ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा दोषियों पर हो कार्रवाई
#
डुमरिया CHC की जर्जर हालत पर भड़कीं दुखनी सोरेन, 7 दिन में नए भवन में शिफ्टिंग की चेतावनी
#
JSSC-JPSC भर्ती मामले में हाईकोर्ट के फैसले का BJP-AJSU ने किया स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छात्र, बेरोजगारी और सत्ता विरोधी लहर: बीजेपी की हार की 10 बड़ी वजहें
#
जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई और पत्नी को उम्रकैद, अदालत में बेटियों की गुहार से भावुक हुआ माहौल
#
पाली इमामबाड़े में मंत्री अशोक चौधरी ने की शमा रौशन, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
सूरज मंडल पर जानलेवा हमले के बाद बीजेपी ने खोला मोर्चा, मीरा मुंडा ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की