Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खान-खनिज विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन, 27 अगस्त से प्रदर्शन
8/21/2026 4:44:58 PM IST
115
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक और अयोध्या राम मंदिर चंदा अनियमितता के मुद्दे को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सांसद सुखदेव भगत ने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर को रांची में लोक भवन के समक्ष एकदिवसीय धरना आयोजित होगा। वहीं, 9 से 16 सितंबर तक सभी प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि खनिजों से मिलने वाली सेस राशि से झारखंड में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हैं। उनका दावा है कि नए विधेयक के कारण राज्य को मिलने वाली राशि में कमी आएगी, जिसका असर मंईयां योजना, वृद्धा पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि राशि की कमी के कारण कुछ योजनाओं को बंद करने की स्थिति भी बन सकती है। केशव महतो कमलेश के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में झारखंड को करीब 1,380 करोड़ रुपये, जबकि 2025-26 में 7,400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सेस के माध्यम से मिली थी।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जदयू की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और विपक्ष को घेरने की बनी रणनीति!
#
एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
सड़क-पुल के लिए डुमरिया में जोरदार प्रदर्शन, BDO-CO की गैरमौजूदगी पर ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी!
#
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना...
#
सरदार पटेल को सांसद ढुलू महतो ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू की राजनीति पर साधा निशाना, युवाओं से की त्याग की भावना अपनाने की अपील
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!