Date: 24/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
8/21/2026 4:44:58 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। सावन की फुहारों और हरियाली के बीच आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिव उपासना, संगीत, युगल गायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार ने की, जबकि संचालन डॉ. वाचस्पति दूबे एवं डॉ. कुमारी प्रीतिका ने किया। छात्राओं ने सावन की पारंपरिक संस्कृति और संगीत को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। वहीं प्रो. संगीता सिन्हा ने शिव वंदना की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति, हरियाली और सकारात्मक माहौल मानसिक प्रसन्नता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में श्रुति सुमन ने प्रथम, जूली कुमारी ने द्वितीय तथा अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लेख प्रतियोगिता में श्रुति सुमन प्रथम, अनुराग कुमार द्वितीय एवं श्वेता गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में इबरत रहमान, प्रियांशी, मनीषा, श्वेता गुप्ता, प्रगति श्री, रुकसाना खातून, तनुप्रिया, आस्था, श्रुति सुमन एवं काजल को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शोधार्थी अभिषेक तिवारी, संतोष कुमार एवं आभाष कुमार सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विभाग का वातावरण सावन के रंग, संगीत, उमंग और उत्सव की भावना से सराबोर रहा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नासिक बैंड की धुन और छऊ नृत्य के बीच मां दुर्गा की भव्य विदाई, झूम उठे श्रद्धालु...
#
कांड्रा में 75 फीट के रावण का भव्य दहन 70 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़..
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
माँ दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन...
#
महिलाओं ने सिन्दूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई,महिलाश्रद्धालुओं ने कहा ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
#
जमशेदपुर में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में विराजे गणपति बप्पा
#
सिटी एसपी का गोविंदपुर थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
#
कदमा में पुलिस का डबल एक्शन, चोरी और जानलेवा हमले के मामलों का खुलासा
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....