Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुंदरनगर में श्री कुंदकेश्वर महादेव मंदिर निर्माण को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन

8/22/2026 4:15:17 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  सुंदरनगर में श्री कुंदकेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत रुद्राभिषेक के साथ महाभोग का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान शिव भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ आसपास के इलाकों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजन के दौरान भगवान शिव की आराधना और भक्ति का माहौल बना रहा।  युवा नेता अनमोल वर्मा ने श्री कुंदकेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के प्रयासों के प्रति अपना समर्थन जताया। आयोजन समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार जताया। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट