Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सावन महोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
 

8/22/2026 4:15:17 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :  वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस दौरान मेहंदी एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शिक्षिकाओं के साथ विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी (भूगोल विभाग) ने प्रथम, चित्तौड़बाला मौर्य (भूगोल विभाग) ने द्वितीय तथा अंजली कुमारी (लोक प्रशासन विभाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में स्वागतम कुमारी (संस्कृत विभाग) प्रथम, ऋषिका राज (भूगोल विभाग) द्वितीय तथा पूजा कुमारी (इतिहास विभाग) तृतीय स्थान पर रहीं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने झिझिया, पंजाबी लोक नृत्य और राजस्थानी कालबेलिया नृत्य सहित विभिन्न लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भूगोल विभाग की छात्रा ऋषिका राज की कत्थक नृत्य प्रस्तुति से हुआ, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर लतिका वर्मा ने सावन महोत्सव के प्रथम आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए। इससे छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. फौजिया रहमान (भूगोल विभाग) एवं डॉ. अंकिता मिश्रा (संस्कृत विभाग) ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस समन्वयक डॉ. साधना रावत ने किया। आयोजन को सफल बनाने वालो  में डॉ. साधना रावत, डॉ. फौजिया रहमान, डॉ. ट्विंकल केसरी, डॉ. पूनम शुक्ला, डॉ. अंकिता मिश्रा सहित आयोजन मंडल के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. तबस्सुम बानो, विभागाध्यक्ष, राजनीति विभाग, जैन कॉलेज तथा डॉ. रीना कुमारी, संस्कृत विभाग, एसबी कॉलेज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. पुष्पा द्विवेदी, प्रो. संगीता सिन्हा, डॉ. चिंटू, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. शैलजा, डॉ. पूर्ति महौर सहित कई शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। स्नातकोत्तर विभागों की ओर से इस प्रथम सावन महोत्सव के सफल आयोजन पर स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार, सचिव डॉ. आमिर महमूद, कोषाध्यक्ष डॉ. रामधनी राम, डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. अंबरीश कुमार राय, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. ललित सागर एवं स्नातकोत्तर भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने सभी महिला शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट