Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गरीब चौपाल यात्रा की तैयारी पूरी, 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना
 

8/22/2026 4:15:17 PM IST

81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की ओर से 23 अगस्त को मुंगेर नगर भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाली गरीब चौपाल यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार, गरीब चौपाल यात्रा के जरिए गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में मुंगेर जिले से करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। हम (से.) के जिलाध्यक्ष परमानंद मांझी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट