Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
8/22/2026 4:15:17 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं के बाद परीक्षाएं रद्द करने की प्रक्रिया को लेकर हेमंत सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द करने से पहले नियमानुसार पूरी जांच प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था। चंपई सोरेन के मुताबिक, सबसे पहले JPSC को मामले की जांच करनी चाहिए थी। इसके बाद जांच रिपोर्ट विभागीय मंत्री को सौंपी जाती और फिर कैबिनेट को उस रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले JPSC अध्यक्ष को पद से हटाया और उन्हें जेल भेजा, जबकि आयोग के सदस्यों से भी इस्तीफा लिया गया। इसके बाद कैबिनेट में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे नियम-कानून के विपरीत बताया। चंपई सोरेन ने छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करने वाले छात्रों पर पुलिस और झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी चलाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के बावजूद छात्रों ने किसी तरह का प्रतिकार नहीं किया। उन्होंने राज्य सरकार पर छात्र और युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तानाशाही रवैये पर उतर आई है। चंपई सोरेन ने दावा किया कि गठबंधन सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार CBI जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार तथ्यों को सामने लाने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
राज्यपाल संतोष गंगवार धनबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम ....
#
सरयू राय ने असम पहुंचकर मां कामाख्या के किए दर्शन, सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात....
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
दस्तावेज नवीसों की आम सभा में उठा अनुशासन का मुद्दा, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा