Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सावन महोत्सव में महिलाओं संग जमकर झूमीं विधायक पूर्णिमा साहू, वीडियो वायरल

8/23/2026 12:37:26 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर: सावन के पावन महीने में नारी शक्ति समिति के बैनर तले सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मौजूद रहीं। इस दौरान विधायक ने पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के साथ सावनी गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। पारंपरिक गीतों की धुन पर पूरा माहौल सावन की मस्ती से सराबोर हो गया। विधायक पूर्णिमा साहू भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर जमकर झूमीं। उनकी सहज और उत्साही भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने न सिर्फ सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि नारी शक्ति और सामूहिकता का संदेश भी दिया। विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी महिलाओं को सावन मास की शुभकामनाएं दीं और भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट