Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सूरज मंडल पर हमला: मीरा मुंडा ने पुलिस-प्रशासन से की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

8/23/2026 6:32:47 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा मुंडा ने भाजपा नेता सूरज मंडल पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मीरा मुंडा ने कहा कि सूरज मंडल एक जनप्रतिनिधि भी हैं। ऐसे में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा उन पर हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भाजपा इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, सूरज मंडल के समर्थन में हल्दीपोखर में दुकानें बंद रखने वाले दुकानदारों और स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया।

 

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट