Date: 10/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट, SP ने आरा के प्रमुख मंदिरों का किया निरीक्षण

8/23/2026 5:05:09 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आरा: सावन मास की अंतिम सोमवारी को लेकर भोजपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने आरा नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। अंतिम सोमवारी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भोजपुर पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है।

 

आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट