Date: 27/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मिलादुन्नबी पर धनबाद में अमन और भाईचारे का संदेश, 16 वर्षों की सेवा परंपरा रही कायम
8/26/2026 3:43:01 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर धनबाद में आस्था, सेवा, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। नौजवान कमेटी ने लगातार 16 वर्षों से चली आ रही सेवा परंपरा को कायम रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए। वहीं बरवाअड्डा क्षेत्र में विशाल जुलूस निकालकर अमन-शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। नौजवान कमेटी की ओर से आयोजित सेवा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस और प्रशासन को भी सहयोग दिया।कमेटी के प्रतिनिधि सोहराब खान ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेम, दया, करुणा और भाईचारे का संदेश है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखना और देश की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है। इधर बरवाअड्डा क्षेत्र में मुर्रा डीह से मिलादुन्नबी का विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बरवाअड्डा, चरकपत्थर, संभारी, मुर्रा डीह, कुर्मी डीह और सीमरा समेत आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस किसान चौक पहुंचा, जहां इसके बाद सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल रशिद अजीजी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अमन-शांति के साथ रहने की अपील की। मिलादुन्नबी के मौके पर धनबाद में आयोजित सेवा कार्यक्रम और जुलूस ने इंसानियत, भाईचारे, अमन-शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
#
जमशेदपुर में भक्ति की बयार, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे हजारों शिवभक्त
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल
#
सावन महोत्सव में महिलाओं संग जमकर झूमीं विधायक पूर्णिमा साहू, वीडियो वायरल
#
सावन महोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भवन में निर्माण के भियंता और ठीकेदार के जुगलबंदी की चर्चा पहुंची डीसी कार्यालय ,ग्रामीणों ने एल ए एम् पीएस भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर कहा ...
#
डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद,2 दो गिरफ्तार
#
सोन नदी किनारे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अपराधी गिरफ्तार
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद