Date: 27/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल

8/26/2026 3:43:01 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jmatada : जामताड़ा जिले में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जामताड़ा, मिहिजाम सहित दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। शहर की सड़कों पर नात और नारे की गूंज सुनाई दी। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जामताड़ा में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस एक साथ शहर में पहुंचे और पूरे शहर का भ्रमण किया। जुलूस में शामिल इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि आज हमारे पैगंबर नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का दिन है। इस दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस निकाला गया। उन्होंने जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से दिए गए सहयोग के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट