Date: 01/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
8/31/2026 12:44:25 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :
धनबाद में लगातार हो रही बारिश के बीच कोलियरी परियोजना क्षेत्रों के आसपास भू-धंसान की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का 6 नंबर चाणक के समीप का है, जहां सोमवार को अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई। देखते ही देखते एक घर के बगल में गहरा गोफ बन गया। इसी दौरान एक मवेशी गोफ में जा गिरा और अंदर फंस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और मवेशी को बाहर निकालने की कोशिश में लग गए। वहीं, घटना के काफी देर बाद तक BCCL का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन और BCCL से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। तस्वीरें कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का 6 नंबर चाणक की हैं, जहां अचानक जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जोरदार आवाज के साथ एक घर के समीप की जमीन धंस गई और देखते ही देखते वहां गहरा गोफ बन गया। जमीन धंसने के दौरान एक मवेशी अचानक गोफ में जा गिरा और अंदर फंस गया। मवेशी के गोफ में गिरने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मवेशी को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोलियरी परियोजना क्षेत्रों के आसपास पहले भी भू-धंसान और गोफ बनने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में जमीन धंसने की इस घटना के बाद लोगों को अपने घर और जान-माल की सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। वहीं, स्थानीय लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि घटना की सूचना के बावजूद अब तक BCCL का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। लोगों ने मांग की है कि तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाए और गोफ के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों की आवाजाही रोकी जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। आपको बता दें कि कतरास थाना क्षेत्र में इससे पहले भी भू-धंसान की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। छाताबाद में बड़ी भू-धंसान की घटना के साथ ही सलेक्टेड गोविंदपुर और काजुबगान में भी जमीन धंसने और गोफ बनने की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने कोलियरी क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
सोन नदी जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच हुआ एमओयू ,झारखंड को 2.00 एमएएफ मिलेगा पानी मिलेगा ।
#
दशकों से बदहाल सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
#
सांसद -विधायक से ग्रामीणों का गुहार नहीं आया काम, पुल नहीं तो नदी पार करना गामीणो की बनी मजबूरी, गुडराघाटी में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
#
कोल्हान में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदियों का बढ़ा जलस्तर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे गंगा किनारे बसे लोग, प्रशासन को नहीं है मतलब?
#
7 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा पीयूष, डीएम ने NDRF-SDRF टीम को किया सम्मानित
#
सड़क काटने के विरोध में भौंरा बाजार बंद, ग्रामीणों ने परियोजनाओं का काम कराया ठप; सड़क की मांग पर अड़े लोग