Date: 01/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोन नदी जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच हुआ एमओयू  ,झारखंड को 2.00 एमएएफ मिलेगा  पानी मिलेगा ।
 

8/31/2026 5:25:40 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi  :केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के वर्षों से लंबित जल बंटवारे को लेकर आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इस दौरान  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। इस ऐतिहासिक  फैसले के तहत अब बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) और झारखंड को 2.00 एमएएफ पानी मिलेगा। यह विवाद पिछले 26 वर्षों से चल रहा था । साल 1973 में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच बाणसागर परियोजना के तहत सोन नदी के जल बंटवारे पर सहमति बनी थी. तब बिहार को 7.75 एमएएफ पानी तय हुआ था. लेकिन वर्ष 2000 में जब झारखंड अलग राज्य बना, तब से झारखंड ने इस पानी में अपनी हिस्सेदारी की मांग शुरू की. बिहार अपने पुराने अधिकार पर अड़ा रहा. इस मुद्दे को लेकर कई वर्षों से विवाद जारी था और केंद्रीय स्तर पर कई दौर की बैठकें बेनतीजा रहीं.11 जुलाई 2025 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी.  ऐतिहासिक इस फैसले के तहत अब बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) और झारखंड को 2.00 एमएएफ पानी मिलेगा. इस पर आज एमओयू हुआ.
 
रांची से कोयलांचल लाइव लिए प्रशांत जयबर्धन की रिपोर्ट