Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फायरिंग, धमकी और दबाव... इंसाफ के लिए IG के पास पहुंची पीड़िता,IG ने कहा ...
9/1/2026 4:48:58 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya ;
सिविल लाइन थाना कांड संख्या 482/26 के मामले में पितामहेश्वर निवासी चाँदनी नूतन पुरी ने गया के आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है। पीड़िता ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उनके घर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। चाँदनी नूतन पुरी का दावा है कि फायरिंग की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़िता ने आईजी को बताया कि उनके पति को पूर्व में गोली मारकर घायल किया गया था। इस मामले में सिविल लाइन थाना कांड संख्या 289/20 दर्ज है, जो फिलहाल व्यवहार न्यायालय में गवाही के स्तर पर लंबित बताया जा रहा है। चाँदनी नूतन पुरी का आरोप है कि इस पुराने मामले में सुलह करने के लिए आरोपियों की ओर से लगातार धमकी और दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपियों द्वारा मामले के साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है। वहीं, घर पर फायरिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने आईजी विकास वैभव से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भोजपुर में सरेआम फायरिंग से फैली सनसनी, युवक को लगी गोली,मौके पर पहुंची पुलिस
#
पाथरडीह कोल वाशरी में हादसे के बाद बवाल, घायल मजदूर की मौत से भड़का गुस्सा
#
जुगसलाई में उफनती नदी के बीच खतरनाक स्टंट, रेलवे ब्रिज से युवकों ने लगाई छलांग
#
मोहुलबनी मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर बवाल, पैसे के विवाद में मारपीट, तीन घायल, डोम राजा पर मनमानी रकम मांगने का आरोप.............
#
ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“फांसी मंजूर, माफी नहीं!” बरवाअड्डा विवाद पर जयराम महतो का पुलिस एसोसिएशन को खुला चैलेंज
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
धनबाद को मिली नई स्वास्थ्य सौगात, होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का भव्य उद्घाटन
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा