Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर, 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित
9/6/2026 4:42:24 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर। मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गंगा खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शहर से लेकर गांव तक निचले इलाकों में पानी फैल गया है। मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 40, 41 और 42 के करबला, कासिम बाजार और चूआबाग में बड़ी आबादी बाढ़ की चपेट में है। कई इलाकों में घरों के अंदर ढाई से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है। शौचालय और घर में रखा सामान भी पानी में डूब गया है। पक्के मकानों में रहने वाले लोग परिवार के साथ छतों पर रहने को मजबूर हैं, जबकि कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार घर छोड़कर सड़क किनारे शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। कई बच्चे कमर तक पानी में होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। वहीं छात्राएं खखड़ा और दूसरे सामान से तैयार जुगाड़ की नाव के सहारे आवागमन कर रही हैं। जिले की 28 पंचायतों के अलावा नगर निगम के कई वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से करीब 40 हजार लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से इलाके में यही स्थिति बनी हुई है और पानी लगातार बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बाढ़ की गंभीर स्थिति के बावजूद अब तक उन्हें पर्याप्त राहत नहीं मिली है। घरों से बाहर निकलने का रास्ता पानी में डूब चुका है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। पूरे इलाके में बाढ़ के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पिता पर दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार
#
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मुआवजे और ओवरब्रिज की मांग पर NH-33 जाम
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन ने रखा दो मिनट का मौन
#
यूसील प्रबंधन को 10 दिन का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल
#
रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के साथ सांसद विद्युत बरण महतो की अहम बैठक, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा
#
न्यूज़ीलैंड की दमदार वापसी, वेस्टइंडीज़ को हराकर सीरीज की बराबरी
#
चोरों के हौसले बुलंद, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर में हुई 8 लाख की चोरी