Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पिता पर दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार
9/6/2026 4:42:24 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर। मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा पंचायत में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने ही दिव्यांग बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय तिलो मांझी ने अपने 40 वर्षीय दिव्यांग बेटे चंद्रशेखर मांझी पर उस वक्त हमला किया, जब वह घर में सो रहा था। आरोप है कि तिलो मांझी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, चंद्रशेखर दिव्यांग था और काम करने में सक्षम नहीं था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना से पहले भी दोनों के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद तिलो मांझी घर से चला गया था और देर रात वापस लौटा। परिजनों के मुताबिक, सुबह जब घर के लोग जागे तो चंद्रशेखर को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से कथित तौर पर खून लगी कुल्हाड़ी बरामद की है। वहीं, आरोपी पिता के घर से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे घरेलू विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। चंद्रशेखर की मौत के बाद पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में भी सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जताया गहरा दुख
#
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे भोजपुर डीएम, पीड़ितों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली
#
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मुआवजे और ओवरब्रिज की मांग पर NH-33 जाम
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन ने रखा दो मिनट का मौन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के साथ सांसद विद्युत बरण महतो की अहम बैठक, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल
#
चोरों के हौसले बुलंद, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर में हुई 8 लाख की चोरी
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म