Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मुआवजे और ओवरब्रिज की मांग पर NH-33 जाम
9/6/2026 4:42:24 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद। जहानाबाद में एनएच-33 पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप की है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर पटना-गया मुख्य मार्ग एनएच-33 को घंटों जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मठिया गांव निवासी गनौरी भगत दिनभर ठेला चलाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-33 पार करते समय गया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि गनौरी भगत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस जब दोनों युवकों को वाहन में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस वाहन को घेर लिया। ग्रामीण आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एनएच-33 को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि मठिया गांव के समीप एनएच-33 पर लगातार सड़क हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ हादसों को रोकने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हुआ। हालांकि, घटना और ग्रामीणों के हंगामे को लेकर पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने बयान देने से बचते नजर आए।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जताया गहरा दुख
#
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे भोजपुर डीएम, पीड़ितों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली
#
पिता पर दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन ने रखा दो मिनट का मौन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के साथ सांसद विद्युत बरण महतो की अहम बैठक, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल
#
चोरों के हौसले बुलंद, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर में हुई 8 लाख की चोरी
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म