Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे भोजपुर डीएम, पीड़ितों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली
9/6/2026 6:02:55 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच जिलाधिकारी मनेश मीणा रविवार को अधिकारियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। डीएम ने बड़हरा, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र समेत आरा मुफस्सिल इलाके में भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। भोजपुर में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी को लेकर जिलाधिकारी मनेश मीणा ने रविवार को अधिकारियों के साथ विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता कार्यों की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने में जुटा है। उन्होंने बताया कि कल की अपेक्षा गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है, जिससे स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल भोजपुर प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
#
पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुदिव्य कुमार, बेटे श्रेयस ने दी मुखाग्नि,सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
#
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जताया गहरा दुख
#
पिता पर दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार
#
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मुआवजे और ओवरब्रिज की मांग पर NH-33 जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में मैराथन दौड़ और खेल उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म
#
पुलिस ने गांजा और हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार