Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
'लुटेरी दुल्हन' गैंग का हुआ पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार,राजस्थान के युवक को शादी के नाम पर धनबाद बुलाया,फिर .....
9/9/2026 12:21:37 PM IST
5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में राजस्थान के एक युवक और उसके परिवार को शादी का झांसा देकर धनबाद बुलाया गया। आरोप है कि पहले उनसे शादी की खरीदारी कराई गई और फिर एक गांव में ले जाकर युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी का नाटक किया गया। इसके बाद जब लड़के वालों ने उनके घर जाकर भोजन करने से इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया गया। मामले की जांच करते हुए धनबाद पुलिस ने इस कथित 'लुटेरी दुल्हन' गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आज इस मामले को धनबाद डीएनपी मुख्यालय 01 कुमार विनोद ने मिडिया को पेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला सात सितंबर की देर शाम का है। राजस्थान निवासी रमेश नट ने बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, सपना नाम की एक महिला ने तीन सितंबर को रमेश नट से फोन पर संपर्क किया और अपने भतीजे की शादी के लिए दो युवतियों की तस्वीर भेजी। शादी की बात आगे बढ़ने के बाद रमेश अपने भाई, भतीजे इकबाल और भाभी के साथ राजस्थान से धनबाद पहुंचा। आरोप है कि यहां गिरोह में शामिल महिला और पुरुष सदस्यों ने पहले शादी के नाम पर उनसे खरीदारी कराई। इसके बाद उन्हें एक गांव में ले जाया गया, जहां युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी पूरी होने की बात कही गई। इसके बाद लड़के वालों से घर चलकर भोजन करने को कहा गया। जब उन्होंने कथित तौर पर वहां जाने से इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें वहां से भगा दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और अलग-अलग जगहों से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से शादी के लिए खरीदे गए कपड़े और गहने समेत अन्य सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अजय दास, राजेश कुमार, मंतोष साव, सुमन विश्वकर्मा, चंदन शर्मा, नीलम देवी, पूजा कुमारी, मकरी देवी, विशु यादव और राजेंद्र साव शामिल हैं। सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। धनबाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने इससे पहले भी शादी के नाम पर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयोला स्कूल में पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
मरीन ड्राइव पर LPG टैंकर से गैस रिसाव, टला बड़ा हादसा! पुलिस ने सील किया रास्ता
#
गया में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई , 3548 लीटर से अधिक शराब बरामद
#
दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
सड़क हादसे के बाद बवाल, मुआवजे की मांग पर जाम, पुलिस पर पथराव में तीन घायल
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद