Jamtada : साइबर अपराध रोकथाम के लिए जामताड़ा पुलिस की लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैं, इसी कड़ी में नारायणपुर ओर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराध करने की गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। जिसमें पाँच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आज समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में एस पी शम्भु कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुवे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनलोगों के खिलाफ साइबर अपराध के विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ग्यारह मोबाइल फोन और तेरह सिमकार्ड बरामद हुआ है। इनलोगों के द्वारा कैशबैक और क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम से ठगी करते थे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़