Date: 13/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विकास कार्यों का आशा गुप्ता ने दिया ब्यौरा, त्योहारों को लेकर सफाई व लाइट व्यवस्था होगी दुरुस्त
9/12/2026 4:47:37 PM IST
56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष आशा गुप्ता के आवासीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। अध्यक्ष आशा गुप्ता की अगुवाई में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, सभी वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के कर्मी एवं समाजसेवी तरुण गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष ने अगस्त माह में नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी पत्रकारों को दी। साथ ही आने वाले त्योहारों को लेकर नगर पंचायत की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी साझा की। प्रेस कांफ्रेंस में आशा गुप्ता ने बताया कि त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। इसे देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा प्रमुख स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत स्तर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में इस वर्ष पात्र लाभुकों को करीब 700 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने की तैयारी है। इसके अलावा पिछले करीब दो वर्षों से निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन लाभुकों की राशि बकाया है, उन्हें बकाया राशि उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही लाभुकों के बैंक खातों में बकाया राशि ट्रांसफर किए जाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है। सड़क, नाली, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं समाजसेवी तरुण गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की जो भी समस्याएं सोशल मीडिया अथवा प्रत्यक्ष रूप से उनके संज्ञान में आती हैं, उनके समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले नगर पंचायत क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को रखने में संकोच करते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं।
तरुण गुप्ता ने कहा कि “अब भय का समय नहीं है, समय बदल चुका है। लोग अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखें, उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य आम जनता के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करना है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं संघ देखी फिल्म हनुमान अंश , सनातन को लेकर कही बड़ी बात
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
पूर्व सांसद आभा महतो ने झामुमो गठबंधन सरकार पर निशाना साधा,कहा .....
#
लगातार पांचवीं बार संसद रत्न से सम्मानित हुए विद्युत वरण महतो, बोले- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात
#
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
#
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
#
रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कांवड़ क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ा हंगामा
#
राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
#
9 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग समेत तीन स्वर्ण कारोबारी गिरफ्तार