Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नौकरी घोटाले और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ भाजपा का धरना, भाजपा ने हेमंत सरकार को चेताया ,कहा ...
9/11/2026 4:15:27 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
झारखंड सरकार की नीतियों और विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को जामताड़ा समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुमित सरण, भाजपा नेता तरुण गुप्ता, माधव चंद्र महतो, भाजपा नेत्री सुजाता सिंह भैया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने झारखंड सरकार पर युवाओं, छात्रों और रोजगार के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड में नौकरी के नाम पर जिस प्रकार कथित घोटाले और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अधिकारियों, मंत्रियों और अपने लोगों को बचाने के लिए मामले की सीबीआई जांच कराने से बच रही है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाई, उनके आंदोलन को दबाने के लिए कार्रवाई की गई और उन पर मुकदमे दर्ज किए गए।
डॉ. रविंद्र राय ने कहा कि छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा उनके साथ खड़ी है और छात्रों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं भाजपा नेत्री सुजाता सिंह भैया ने कहा कि जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा में कथित घोटाले और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने मुकदमे वापस नहीं लिए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने राज्य सरकार से कथित परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लगातार पांचवीं बार संसद रत्न से सम्मानित हुए विद्युत वरण महतो, बोले- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात
#
"हक मांगने पर इतनी बौखलाहट क्यों? " मांझी के बचाव में उतरी HAM, अरुण भारती पर पलटवार
#
बॉडीगार्ड हटाए जाने पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या हुई तो हेमंत सोरेन होंगे जिम्मेदार
#
अपने गृह जिला पहुंचे CM सम्राट चौधरी, पेंशन की राशि ट्रांसफर; गंगटा-भीमबांध को टूरिज्म हब बनाने का किया ऐलान
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच हुई तेज,हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मिडिया से कहा ...
#
श्राद्ध कार्यक्रम बना हादसे का गवाह, वज्रपात से दो की दर्दनाक मौत
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया की नई चुनौती, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियां शुरू
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........