Date: 13/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा प्रदेश कार्यालय  में दायित्व ग्रहण समारोह  का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान 
 

9/12/2026 5:28:28 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में आज दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे  नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने पदभार  ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान अपने स्वागत से अभिभूत महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा महिला मोर्चा काफी सुदृढ़ एवं सक्रीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा न केवल प्रदेश की महिलाओं के सवालों के लिए मुखर रहती है, बल्कि, युवाओं और आम जनता के हक की लड़ाई को भी पूरी मजबूती से लड़ती है, जो भविष्य में और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।
 
सीमा सिंह का नेतृत्व पाकर भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सीमा सिंह को काफी लंबा राजनीतिक अनुभव है, और उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और भी सशक्त होगा।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए  प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट